स्व सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को नहीं मिला वेतन

जबलपुर दर्पण संवाददाता नगर मझौली. पाटन विधानसभा की तहसील मझौली की ग्राम पंचायत हटोली में संचालित गोकुल गौशाला जो कि लक्ष्मी स्व सहायता समूह के नाम से संचालित की जा रही है इस स्व सहायता समूह में 10 महिलाएं हैं जो कि इस गौशाला का संचालन एवं देखरेख का कार्यसंभाल रही है लेकिन लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी गौशाला का संचालन करने वाली महिलाओं को वेतन के नाम पर ₹1 भी नहीं मिला है जबकि उन्हें ₹300 की मजदूरी देने का वादा किया गया था इस गौशाला में 80 जानवर हैं जिनकी देखरेख और पालन का कार्य इन महिलाओं के द्वारा किया जाता है गौशाला का कार्य.
देखने वाली महिलाओं के द्वारा बताया गया कि उन्हें 1 वर्ष से कोई वेतन नहीं मिला है जिससे कि उनके घर के भरण-पोषण में काफी समस्या आ रही है इन्हें केवल मौखिक रूप से ही यह कहा गया है कि आपको ₹300 का वेतन दिया जाएगा लेकिन आज दिनांक तक इन्हें ₹1 का भी वेतन प्राप्त नहीं हुआ है और शासन के द्वारा प्रति पशु ₹20 आहार के लिए दिया जाता है जिसमें ₹15 भूसे के लिए एवं ₹5 देने के लिए प्रति पशु गौशाला को प्रदान किया जाता है.



