संगीत, कला, ज्ञान और विद्या की देवी है मां सरस्वती

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर की आस्था का केंद्र बिंदु मां नर्मदा के तट के समीप भक्ति धाम पर विगत दिनों वसंत पंचमी पर विद्यादायनी मां वीणावादिनी का सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पूजन अर्चन व हवन किया गया। ग्रुप संचालक राजेंद्र यादव ने बताया की 28 वर्षों से मां के प्रकटोत्सव के इस पावन पर्व पर ग्रुप द्वारा विशाल भंडार एवं वृहद संगीत कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। विगत दिनों भक्ति धाम में एक वृहद कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिस पर समिति के सभी कार्यकर्ताएं गण एवं भक्तगण को प्रशस्ति पत्र भेंट कर के सम्मानित किया गया। इस दौरान विवेक महोबिया, रंजीत सिंह, सत्य प्रकाश पटेल, डॉक्टर कल्पना मिश्रा, दीदी वंदना आनंद, प्रज्ञा वर्मा, राम मूर्ति मिश्रा, मनोज तिवारी, सपना बर्मन, मुनमुन यादव, सपना पटेल, शिवानी पटेल आदि सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।



