भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर महानगर के 954 एवँ ग्रामीण के 1175 बूथों में हुए कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा जिला, मंडल एवँ बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए है। आज सुबह पार्टी कार्यालय रानीताल में पार्टी का ध्वज फहराया गया इसके उपरांत कार्यकर्ता रैली के रूप में गुलौआ उद्यान गढ़ा स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवँ दीनदयाल चौक स्थित पं दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पुनः रानीताल कार्यालय पहुँचे जहाँ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सभी ने सुना। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा 2 सांसदों से शुरुआत करने वाली पार्टी आज पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र और राज्यो में जनता की सेवा सरकार के माध्यम से कर रही है और यह लंबे संघर्षों और कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम का परिणाम है राष्ट्रवाद के सिद्धांत में चलकर आज भाजपा ने 42 वर्षो का सफर पूरा किया है और हमे गर्व है हम विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बूथ स्तर पर मनाया गया जिसमे महानगर के 954 बूथों में दीनदयाल जी और श्यामा प्रसाद जी को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई और वक्ताओं ने भाजपा की यात्रा के विषय मे संबोधन दिया। इसी के साथ ही जबलपुर महानगर के सभी 16 मंडलो में कार्यकर्ताओ ने मंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख स्थान में प्रधानमंत्री का संदेश सुना और उसके बाद रैली निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी ने बताया कि स्थापना दिवस पर ग्रामीण की चारो विधानसभा के 1175 बूथों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही मंडलो में भी प्रभात फैरी निकाली गई।




