जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
आरटी-पीसीआर मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। एजीलिटी लैब की मोबाइल आरटी-पीसीआर जाँच प्रयोगशाला का इंस्टॉलेशन आज जिला चिकित्सालय जबलपुर में किया गया। मोबाइल प्रयोगशाला एक दिन में 7000 आरटी-पीसीआर सैंपल की जांच करने में सक्षम है। एजीलीटी डायग्नोस्टिक द्वारा स्थापित कोविड-19 आरटी-पीसीआर मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से अब रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रदान की जायेगी । अब जबलपुर जिले में कोविड सैंपल की जाँच मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के साथ-साथ इस मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला में भी की जायेगी।



