जिला सीईओ ने हिदायत दिया 15 दिनों में आधे अधूरे कार्य पूरा करें

जबलपुर दर्पण। सिहोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत मढ़ा बंजर एवं खितौला खपंरिया में जिला पंचायत सीईओ जयती सिंह द्वारा निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोजगार गारंटी, तालाब निर्माण, वृक्षारोपण, तालाब जिर्णोद्वार, कंटूर सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। मझगवाँ क्षेत्र में पहुंची जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, जनपद पंचायत सीईओ जितेंद्र गुप्ता, मनरेगा परियोजना अधिकारी रचना बाबरिया, सहायक यंत्री प्रभात जैन ने मझगवाॅ के राज दरबार भवन में सभी एडीओ, पीसीओ, सचिव, एवं रोजगार सहायक सचिव की बैठक लिया। बैठक में जनपद के सभी कर्मचारियों को मजदूर नियोजन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, जैसे कार्यों को पर कार्य करने को जोर दिया। बैठक में हिदायत देते हुए आगामी 15 दिवस के अंदर आधे अधुड़े कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया निरिक्षण के दौरान पवन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, दीपक विश्वकर्मा, आकांक्षा नामदेव, संतोष पठरिया, अमर पटवा, सरपंच दिलीप विश्वकर्मा, महैन्द्र पटेल आदि बड़े अधिकारी व सचिव उपस्थित रहे



