सीधी दर्पण

लापरवाही बरतने पर बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

सीधी जबलपुर दर्पण । रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 77 सीधी द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कई बीएलओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार बीएलओ शीला नवैत झोखरवार, राकेश कुमार पाण्डेय तेन्दुआ, ममता तिवारी उड़ैसा, बुद्धिमान साहू बेलहा, मुद्रिका प्रसाद द्विवेदी सीधी वार्ड 1, रामप्रकाश मिश्रा सीधी वार्ड 2, विजय कुमार गुप्ता सीधी वार्ड 3, रणमत सिंह चौहान वार्ड 19, गीता गुप्ता वार्ड 19, सुनीता केवट वार्ड 13, सुनीता सोनी वार्ड 14, रानी कोल वार्ड 12, महेन्द्र सिंह वार्ड 10, मनीष कुमार गुप्ता वार्ड 24 एवं राजेन्द्र कुमार गुप्ता पडरी को नोटिस जारी किया गया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि उक्त बीएलओ को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत मतदान केन्द्रों पर नियुक्त किया गया है तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया प्रचलित है। इसके अंतर्गत 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर 2025 को जनपद सभागार सीधी में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। साथ ही आवश्यक निर्देश एवं दैनिक प्रगति की जानकारी व्हाट्सएप समूह के माध्यम से निरंतर प्रेषित की जा रही थी। इसके बावजूद संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाता मैपिंग का कार्य नियत समय में पूर्ण नहीं किया गया, जिससे विधानसभा क्षेत्र की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं रही। अधिकारी ने कहा कि यह निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता का परिचायक है। अत: सभी संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रभार क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों की मतदाता मैपिंग का कार्य पूर्ण कर दिनांक 4 नवम्बर 2025 को कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 77 सीधी में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने या अनुपस्थित रहने की स्थिति में निर्वाचन कार्य बाधित करने के कारण संबंधितों के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए निर्वाचन नियमावली के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88