मण्डला जिले में फरारी काट रहा 10 हजार रूपये का ईनामी बदमाश पुलिस गिरफ्त में
जबलपुर दर्पण/नगर ब्यूरो। ओमती थाना प्रभारी एसपीएस. बघेल से मिली जानकारी अनुसार सफेद बुलेरो एम्ब्यूलेंस क्र एमपी.20डीए.2170 में लगभग डेढ़ लाख रुपए की अवैध शराब गौर तिराहे पर पकड़ी गयी थी, वाहन छोडकर चालक भाग गया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी फरार आरोपी दीपक जैसवाल के मण्डला जिला अंतर्गत ग्राम मेंढी में फरार काटने की सूचना पर उप निरीक्षक विपिन तिवारी,सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, आरक्षक राहुल सिंह की एक टीम रवाना की गयी,टीम के द्वारा पतासाजी करते हुये पिछले 8 माह से फरार आरोपी को घेराबंदी कर पकडकर थाना ओमती लाया गया,पूछताछ पर ग्राम मेंढी में रहकर प्राईवेट कम्पनी में डाईवरी करना फरारी काटना स्वीकार किया है।



