अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

“तिलहरी” एटीएम लुटेरों को पकड़ने पर,अधारताल के क्षेत्रिय पार्षद व तिरंगा टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण नप्र।11 फर.22 को थाना गोराबाजार अंतर्गत तिलहरी के एटीएम में कैश लोड करने गये कैश वाहन के गार्ड की दिन दहाडे गोली मारकर हत्या व 2 कैशियरों को गोली मारकर घायल सनसनी खेज लूट की वारदात को महज 12 दिनों में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दोनों अज्ञात लुटेरेां को पकड़कर लूटी गई राशि बरामद करने के उपलक्ष्य में अधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयनगर स्थित जे.पी. हैल्थ क्लब पूर्व पार्षद महेश राजपूत,प्रदीप यादव,ऋषि यादव, श्रीमति दुर्गा उपाध्याय,एवं हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के सचिव मनीष तिवारी तथा तिरंगा टीम के विनय पाण्डे द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध गोपाल खाण्डेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात संजय अग्रवाल का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। उपरोक्त घटना मे जान गवाने वाले गार्ड स्व.राजबहादुर पटैल की पत्नि एवं बेटी को पुलिस अधीक्षक द्वारा 51 हजार रूपये तथा हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के सचिव मनीष तिवारी द्वारा 11 हजार रूपये एवं तिरंगा टीम के द्वारा 11 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गयी। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा जबलपुर पुलिस को 5100 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी थी,उक्त राशि को पुलिस अधीक्षक द्वारा गार्ड स्व. राजबहादुर पटैल की पत्नि एवं बेटी को दे दी गयी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने कहा कि घटना में राजबहादुर पटैल की मृत्यु हुई इसके लिये मैं खेद प्रकट करता हूॅ और उनके परिवार को आश्वासन देता हूॅ कि जबलपुर पुलिस सदैव उनके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88