जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मरने की सलाह देने वाले “शिक्षा मंत्री को शिवराज सरकार तत्काल बर्खास्त करें: कांग्रेस प्रवक्ता

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहां कीमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षामंत्री के इस अशोभनीय आचरण की कठोर शब्दों में निंदा करती है और यह मांग भी करती है कि ऐसे अहंकारी मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। सरकार के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री भी प्रदेश के सभी अभिभावकों से क्षमा मांगे और इस बात का भी भरोसा दिलाएं कि सरकार की तरफ से भविष्य में जनता जनार्दन के साथ हो रहे समाज में गंभीरता और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

●कांग्रेस ने मांग कि निजी स्कूलों की बेलगाम प्रवृत्ति को लेकर भी सरकार तत्काल अपना पक्ष स्पष्ट करे और एक कमेटी बनाकर गैर-जरूरी फीस वसूली के लिए पुख्ता निगरानी तंत्र बनाए। यह पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए और इसका विवरण भी सार्वजनिक किया जाए।सत्ता के अहंकार में आपके मंत्रिमंडल सदस्य जनता के साथ तानाशाह की तरह दुर्व्यवहार कर रहे हैं! आक्रोश इस बात का कि सबकुछ देखते-समझते हुए भी, आप इस आपत्तिजनक अराजकता को सहन कर रहे हैं!

● मुख्यमंत्रीजी, यह सर्वविदित है कि कोरोना महामारी के लगातार बने प्रकोप के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार गहरे आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं! ऐसे विचलित करने वाले हालात में स्कूल फीस कम करवाने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के पास गए अभिभावकों और पालक संघ के सदस्यों के साथ अस्वीकार्य शब्दों का प्रयोग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88