मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कचरा फेंकने को लेकर मालीमोहगांव के ग्रामीण और नपा के अधिकारी आए आमन-सामने

6 माह में तीसरी बार ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण, एक माह में करें अन्यत्र कचरा फैंकने की व्यवस्था

मंडला। बुधवार की सुबह महाराजपुर थानांतर्गत मालीमोहगांव के मोहनटोला फारेस्ट नाका में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हो गए और नगरपालिका के कचरा लेकर पहुंचे वाहनों को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। इसकी सूचना जैसे ही नगरपालिका के अधिकारियों जनप्रतिनियों को लगी आनन-फानन में नपा अध्यक्ष, सीएमओ, नायब तहसीलदार, थानाप्रभारी महाराजपुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और ग्रामवासियों को समझाईश का सिलसिला शुरू हुआ। करीब तीन घंटे तक प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को मनाने का प्रयास करते रहे आखिर अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने एक माह का समय नपा के अधिकारियों को दिया है। ताकि वे इस दौरान कचरा फेंकने के लिए कोई अन्य स्थान की खोज कर सकें।
गौरतलब है कि नगरपालिका परिषद द्वारा एक ओर लगातार स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है तो वहीं नपा स्वयं स्वच्छता को लेकर कितनी गंभीर है इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि नगरपालिका परिषद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने आज तक शहर से एकत्रित किया जाने वाला कचरा कहां फेंका जाए इसकी तक व्यवस्था नहीं कर पाई हैं। वर्तमान में नपा द्वारा मालीमोहगांव में कचरा फेंकने से यहां मच्छर मक्खियों का प्रकोप तो बढ़ा ही है इसी के साथ जहां कचरा फेंका जा रहा है वहां से बरसात के दौरान जो पानी बहता है वह सीधे यहां पास में स्थित तालाब में मिल रहा है जिससे ग्रामीणों को दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है।
6 माह से से गांव में नपा फैला रही गंदगी-मालीमोहगांव निवासी और इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी इन्द्रजीत भण्डारी ने बताया कि पिछले करीब 6 माह से लगातार संपूर्ण नगरपालिका परिषद क्षेत्र से एकत्रित की जा रही गंदगी को मालीमोहगांव की चरनोई भूमि में फेका जा रहा है। इसे रोकने के लिए इन करीब 6 माहों में करीब 3 बार ग्रामवासियों द्वारा नपा के कचरा लेकर पहुंचे वाहनों को रोककर विरोध जताया गया है। लेकिन हर बार नपा के अधिकारी जहां ग्रामीणों को जल्द अन्यत्र कचरा फेंकने का आश्वासन देकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत करा देते हैं तो वहीं आज तक ग्रामवासियों और पंचायत के विरोध के बाद भी नपा के अधिकारी लगातार गांव में गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं।
निवास विधायक ने भी ग्रामीणों का किया समर्थन-मालीमोहगांव के ग्रामीणों द्वारा आंदोलन की सूचना पर निवास विधायक डाॅ. अशोक मर्सकोले भी मालीमोहगांव के आंदोलन स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने भी अधिकारियों से कहा कि शहर की गंदगी गांव में फेंके जाने से जहां गांव का वातावरण प्रदूषित हो रहा है तो वहीं वहीं जिस स्थान पर कचरा फेंका जा रहा है वह मवेशियों के लिए निर्धारित चरनोई भूमि होने से मवेशियों को भी चारा नहीं मिल पा रहा है। विधायक श्री मर्सकोले ने नपा के अधिकारियों को जल्द कचरा फेंकने के लिए कोई अन्यत्र व्यवस्था बनाने के लिए कहा।
एक माह में करेंगे व्यवस्था-समाजसेवी इन्द्रजीत भण्डारी ने बताया कि सूचना पर पहुंचे नपा सीएमओ ने एक माह का समय मांगा है इस दौरान प्रशासन से कचरा अन्यत्र फेंकने के लिए स्थान की मांग की जाएगी और किसी भी तरह यह व्यवस्था एक माह में बना ली जाएगी ताकि इसके बाद मालीमोहगांव में शहर की गंदगी नहीं फेकी जाएगी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88