नर्मदा तट पर विराजेगे योगी स्वरूप मे शिव

जबलपुर दर्पण। नर्मदा तट पर शिव सर्वत्र योगी स्वरूप मे विराजित है, ध्यानस्थ शिव अपने आराध्य की साधना मे रत है। संस्कारधानी की धरा मे भगवान शिव का विराट स्वरूप विराजमान होगे। मैकल सुता नर्मदा शिव को परम प्रिय है, नर्मदा के भटौली ग्वारीघाट मै शिव विराट स्वरूप मे खुले आकाश मे ध्यानस्थ मुद्रा मे विराजमान होगे। सद्गुरूओ के आशीर्वाद, कृपा से सांसारिक जगत के साथ सनातन परापंराओ का धर्म जागरण भी करना आवश्यक है। उक्त उदगार संतो ने कहे ,इस अवसर पर विधायक तरूण भनोत ने कहा कि ईश्वरीय वरदान से ही निर्माण कार्य संभव होता है। ईश्वर की आराधना मे सभी को तन मन और धन से सहयोगात्मक स्वभाव रखना चाहिए। संस्कारधानी जबलपुर को धर्म धानी बनाने मे संतो का विशेष योगदान है। सनातन संस्कृति को आपसी सहयोग से मजबूत करना चाहिए। संकल्प की सिध्दि के लिए सतत प्रयास करना चाहिए।
भटौली ग्वारीघाट मे आचार्य अनूप देव महाराज के संयोजन मे निर्मित होने वाले विराट शिव योगी विग्रह, नवग्रह पीठ, व्दादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप के स्थापनार्थ शिव योगी मंदिर आश्रम निर्माण के निमित्त भूमि पूजन मे नृसिंह पीठाधीश्वर परम पूज्य डा नरसिंह दास महाराज के सनिध्य मे
महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानन्द, डा राधे चैतन्य, राजारामाचार्य , मंहत रामजी शरण सहित विधायक तरूण भनोत, रविनंदन सिंह, सुशीला सिंह, जगत बहादुर सिंह अन्नू, ठाडेश्वर महावर, राममूर्ति मिश्रा, श्याम साहनी वैदिक पूजन बाल गोविंद शास्त्री ने कराया। इस अवसर पर अनूप देव, बालकदास महाराज, राघवेन्द्र तिवारी, सुनील भागचंदानी, शिव कुमार मिश्र, श्याम साहनी आदि उपस्थिति रहे।



