अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की हत्या,पुलिस जांच में जुटी


– एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के थाना रामनगर अंतर्गत राजनगर आर ओ क्षेत्र के रीजनल स्टोर में पदस्थ सुरक्षा गार्ड की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई,घटनाा बीती रात्रि लगभग 2:00 बजे की बताई जा रही है।रामनगर पुलिस एवम एसडीओपी कोतमा द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले की विवेचना की जा रही है।वही लोगो ने बताया कि मृतक रमेश केवट जो कि सिक्योरिटी गार्ड था और विकलांग था उसे लगभग 4 वर्ष से नाइट शिफ्ट ड्यूटी ही दी जा रही थी। कबाड़ चोरों द्वारा हत्या करने की आशंका जताई जा रही है पर यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की किन कारणों से हत्या हुई है।वही कालरी के नेताओं ने घटनास्थल में पहुंचकर मृतक के साथ हुई घटना पर न्याय की मांग कर रहे हैं।Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
You cannot copy content of this page