धोखाधड़ीः किसान के फर्जी हस्ताक्षर कर बिचौलिए ने बना लिया सिक्मी नामा

जबलपुर दर्पण संवाददाता सिहोरा संवाददाता। ऐसा ही मामला मझौली तहसील का है बिचोलिये जितेंद्र सोनकर पिता तुलसीराम सोनकर निवासी मझौली हैं जो फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करा लिया है जहां पर किसान मंत्री लाल काछी उर्फ अमृतलाल निवासी लड़ोई जिनकी कृषि भूमि ग्राम लड़ोई में स्थित है आज दिनांक को जब वह अपने भूमि का गेहूं पंजीयन कराने के लिए एमपी ऑनलाइन किओस्क सेंटर पहुंचे तो उन्हें जानकारी लगी कि उनकी भूमि का पंजीयन पूर्व में ही करा लिया गया है किसान यह बात सुनकर अचंभित रह गया कि उसके द्वारा किसी भी व्यक्ति के नाम पर सिक मीनामा नहीं लिखा गया है जानकारी प्राप्त हुई कि उपरोक्त किसान का फर्जी रजिस्ट्रेशन सेवा सहकारी संस्था मझौली में कराया गया है जिसमें कि ₹500 का स्टांप नोटरी सहित लगाया गया है परंतु उसमें किसान अमृतलाल के हस्ताक्षर फर्जी है इस बात की पुष्टि स्वयं किसान अमृतलाल ने की है किसान अमृतलाल के नाम पर ग्राम लड़ाई में खसरा नंबर 153, 154 कुल रकबा 1.12 हेक्टेयर भूमि है जिसका पंजीयन बिना बताए सिकमीनामा बनवाकर फर्जी तरीके से कर लिया गया है उक्त उक्त मामले की जानकारी मझौली तहसीलदार प्रदीप मिश्रा को दी गई है उनके द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है एवं फर्जी तरीके फर्जी कराए गए इस रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन करता के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार के कार्य की पुनरावृत्ति ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान देना होगा कि बिना किसान के हस्ताक्षर किए प्रकार से इस सिकमीनामा में नौटरी कर दी गई जबकि किसान वहां पर उपस्थित नहीं था।



