जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जीआईएफ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के उपक्रम यंत्र इंडिया लिमिटेड की महत्वपूर्ण इकाई ग्रे आयरन फाउंड्री जबलपुर में महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करते हुए इस शुभ दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए महिलाओ के सम्मान में अपने बहुमूल्य विचार प्रकट किए एवं समाज व राष्ट्र के विकास में उनके अभिनव योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि शीतल दुबे, अधिवक्ता हाई कोर्ट मध्यप्रदेश ने भी नारी के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में सारगर्भित जानकारी दी। जीआईएफ की महिलाओं ने अपनी अपनी प्रतिभा का गायन, नृत्य के रूप प्रदर्शन किया जो बहुत ही सराहनीय रहा। अनिल शुक्ला सहायक जन सपंर्क अधिकारी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निर्माणी में निबन्ध लेखन एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। निबन्ध लेखन में कविता सुल्तान विजेता, कल्याणी मिश्रा उपविजेता एवं स्लोगन लेखन में आकांक्षा राजपूत विजेता एवं सुश्री प्रिया यादव उपविजेता रहीं । महाप्रबंधक राजीव कुमार ने महिलाओं को उपहार एवं पुरस्कार भेंट किये। आनमिका श्रीवास्तव, कनिष्ठ कार्य प्रबन्धक ने कार्यक्रम का सफल संचालन एवं श्रीमती कल्याणी मिश्रा कनिष्ठ कार्य प्रन्धक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में टी बी देशमुख संयुक्त महाप्रबंधक, ले कनर्ल विवेक के0 जी0, सुरक्ष अधिकारी, राजाराम सलके उप महाप्रबंधक, ज्ञानेंद्र सिंह प्रशासनिक अधिकारी, मनोज कुमार, कुमार मनीष कार्य प्रबन्धक सहित अन्य कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88