अतिशेष शिक्षकों क़ो अपनी मनपसंद शाला चयन करने का अवसर मिले

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि शिक्षा विभाग मेँ ट्रांसफर योजना बना ली गयी है और शीघ्र ही ऑनलाइन आवेदन मेँ पसंदीदा 15 शालाओं के नाम देकर ट्रांसफर करवाया जाना सुनिश्चित किया गया है। संघ ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मांग की है कि पहले अतिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया करके जिन शालाओं मेँ दर्ज विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात मेँ शिक्षकों की संख्या अधिक है अर्थात जो शिक्षक अतिशेष हैं पहले उन्हें अन्यत्र शाला मेँ समायोजित किया जाये तदोपरांत ट्रांसफर प्रारम्भ किये जावे। अभी भी कई विद्यालय या तो एक शिक्षिकीय हैं या शिक्षक विहीन हैं,जहाँ अतिथि शिक्षक पढ़ा रहे हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे कि अतिशेष शिक्षकों को भी उनकी मनपसंद शाला का चयन करने का अवसर दिया जाये इस कार्य के लिए रिक्त पदों की सूची पहले जारी की जाये साथ ही साथ पूरी प्रक्रिया मेँ पारदर्शिता बरती जाये। संघ के क्रिस्त्रोफर नरोन्हा, जी टी झारिया,भास्कर गुप्ता,आसाराम झारिया,दुर्गेश खातरकर, रेनू बुनकर, अर्चना भट्ट, गीता कोल,विश्वनाथ सिंह,आकाश भील, अजय मिश्रा, नितिन तिवारी,इमरत सेन,अजब सिंह,आदेश विश्वकर्मा आदि ने मांग की है।



