जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अनूपपुर निवासी सुशीला सिंह का निधन, मोक्ष सेवा द्वारा अंतिम संस्कार का प्रबंध

जबलपुर दर्पण । अनूपपुर शहडोल निवासी 68 वर्षीय सुशीला सिंह, जो इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थीं, का 21 अक्टूबर 2024 की रात इलाज के दौरान निधन हो गया। गरीब मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुशीला के पति रामेश्वर सिंह का निधन 2008 में हो गया था। उनके दो बच्चे हैं – कमलेश और एक छोटी बेटी। 15 अक्टूबर को खाना बनाते समय झुलसने के बाद उन्हें अनूपपुर से शहडोल और फिर शहडोल से जबलपुर लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मां के निधन के बाद आर्थिक तंगी और व्यवस्था की कमी के कारण बच्चे उनकी देह को घर ले जाने और अंतिम संस्कार कराने की स्थिति में नहीं थे। इस विकट परिस्थिति में मोक्ष सेवा के आशीष ठाकुर को सूचित किया गया, जिन्होंने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। मोक्ष सेवा टीम के आशीष ठाकुर और अन्य सदस्यों की मदद से चौहानी श्मशान घाट में सुशीला सिंह का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। परिवार को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था भी मोक्ष सेवा द्वारा की गई। इस कार्य में एस.के. श्रीवास्तव, सरिता कोस्टा, राजेंद्र दुबे, शैलेश जैन, अमित आकाश कोरी, प्रशांत निषाद, वीरू वर्मन, जीतू ठाकुर, नीरज शर्मा और अन्य ने सहयोग किया। इसी बीच, वार्ड में इलाज करा रहे बालक प्रशांत को भी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की सहायता से रक्त उपलब्ध कराया गया। मोक्ष सेवा के आशीष ठाकुर और उनकी टीम द्वारा इस प्रकार की सहायता से पीड़ित परिवार को संकट के समय में संबल मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88