जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गरीब आदिवासी समाज की मांगों को लेकर सडक पर उतरी बसपा,जिला कलेक्टर पर समाज की अनदेखी का आरोप

जबलपुरदर्पण। आदिवासी समाज की जमीनों की फर्जी खरीद फरोख्त,भु- माफियाओं का कब्जा, गरीब वंचित समाज के मकानों को तुडवाकर उनपर कब्जा करने के मामलों सहित कई वर्षौ से सरकारी भूमि पर कच्चे मकान बनाकर रह रहे लोगों की स्थाई पट्टे देने, सरकारी दफ्तरों में गरीब अनुसूचित जाति जनजातिय वर्ग के मामलों में अधिकारियों के लापरवाह रवैए के विरोध में आदिवासी पीड़ित परिवारों के साथ बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज दिनांक 28 फरवरी को 1बजे घंटाघर जबलपुर में उग्र प्रदर्शन किया गया बसपा जिलाध्यक्ष एड लखन अहिरवार ने बताया की जिला कलेक्टर और उनके अधिकारी गरीबों के मामलों में लापरवाह हें, जिले में आदिवासी , दलित समाज के सेंकडों आवेदन धूल फांक रहे हें जिनमें मुख्य रूप से ,चरगवां के कोहला गांव की बसंती गौंड की लगभग 20 एकड कृषि भूमि पर भू माफिया द्वारा सिकमी रखने के नाम पर फर्जी खरीद फरोख्त किया गया बहुुत समय से न्याय के लिए चक्कर काट रहीं हैं,इसके अलावा सिहोरा तहसील के चिखली गांव में संदेश चौधरी के द्वारा खेती की जमीन उससे छीनकर गांव के सरपंच ने अपने रिश्तेदारों को कब्जा करा दिया कजरवारा में भी भू-माफिया दवारा सीमेंट की दीवार बनाकर आने जाने का रास्ता बंद कर दिया गया,उर्दुवा के सोनी लाल चौधरी को वहीं के भाजपाई पार्षद के भाई द्वारा परेशान कर उसका घर हटवाने की साजिश रची जा रही है साथ ही बघराजी सहित शहर की विभिन्न बसतियों में लंबित पट्टे की मांग को पूरा करने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को को पत्र के साथ कलेक्टर जबलपुर पर आरोप लगाते हुए गरीबों की समस्याओ पर अनदेखी करने, सहित तहसीलों में लंबित मामलों को निराकरण कराने गंभीरता दिखाने की बात कही. बडी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के लिए बसपाई घंटाघर में एकत्रित हुए जिन्हें रोकने पुलिस बल तैनात रहा नारेबाजी कर रहे बसपा कार्यकर्ताओं को घंटाघर में ही रोक लिया गया जिसपर पुलिस बल से नोंक झोंक हुई, बसपा प्रदेश प्रभारी बालकिशन चौधरी ने कहा की यदि तत्काल आदिवासी गरीब वंचित समाज को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे प्रदेश में रोड पर उतरेंगे. भारी संख्या में चरगंवा से आये आदिवासी समाज ने घटनायें नहीं रूकने पर रोष व्यक्त किया विरोध प्रदर्शन में बसपा के बालकिशन चौधरी, राकेश चौधरी ,एड.लखन अहिरवार,दिनेश कुशवाहा, राकेश समुद्रे,जानकी प्रसाद, डाॅ सतपाल सिंह,विजय भौरेल,सुरेश करपैती, डेलन मरावी, शिव प्रकाश,प्रेम लाल अहिरवार, नरेंद्र चौधरी, रामप्रसाद चडार, राजमणी साकेत, लक्ष्मन चौधरी,आशा गोटिया, रामराज राम,मुकेश सूर्यवंशी ,लक्ष्मण समुद्रे, नरेंद्र बेन, रवि नेता,डब्बल सिंह परस्ते,संभू कोरी ,बलराम चौधरी , लखन कोल, मोहन उईके, प्रेम सिंह धुर्वे, महेंद चड्डा, संदीप सूर्यवंशी,चरण अहिरवार, कमलेेश विश्वकर्मा,सोनीलाल, दिलीप चौधरी, सरमन लाल ,गेंदालाल ,अजय अहिरवार, दयाराम, महेंद्र बंशकार, नंदकिशेर टेंबुरणे, आशा चौधरी, पप्पू चौधरी, लक्ष्मी चौधरी,मंशाराम, विनोद चौधरी, शेखर चौधरी, छोटेलाल चौधरी,पनपत, नीरज नेता, भगवानदास धुर्वे, दलपत सिंह कुलसते, सुरेंंद भमरा, बसंती गौंड,संदेश चौधरी, सुधा सिंह, विसाल चौधरी घनश्याम झारिया, बसोरी केेवट,संंतोष चौधरी , सहित बडी संख्या में शहर ग्रामीण से उपस्थिती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88