आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आलेख प्रतियोगिता हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के लोकल सेंटर,जबलपुर द्वारा जिले के इन्जीनियरिंग,पॉलीटेक्निक तथा कृषि इन्जीनियरिंग के सभी संकायों के छात्र-छात्राओं की हिन्दी भाषा में”भारत के सर्वांगीण विकास में आधुनिक तकनीक या तकनीकी परियोजना का योगदान “विषय पर तकनीकी आलेख प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स इंडिया के जबलपुर लोकल सेंटर के मानद सचिव इंजी संजय मेहता ने बताया कि इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी 1500 शब्दों की सीमा तक यूनीकोड में आलेख टाइप कर कालेज के माध्यम से अथवा सीधे श्री सुरेन्द्र सिंह पंवार के व्हाट्सएप नंबर 9300104296 या ईमेल pawarss2506@gmail.com पर 31 जुलाई 2022 तक प्रेषित कर सकते हैं। प्रतिभागियों का जबलपुर के किसी तकनीकी कालेज में नियमित पंजीयन होना आवश्यक है। श्रेष्ठ आलेख पर संस्थान के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा और उसका प्रकाशन संस्थान की अखिल भारतीय (वार्षिक) पत्रिका अभियंता बन्धु- 2022 में किया जायेगा।



