जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हनुमान जी की रसोई संस्था ने नवरात्र पर वितरित किए फलाहार

जबलपुर दर्पण। हनुमान जी की रसोई संस्था ने संस्था परिसर से नवरात्र शुभारंभ पर आमजनों , बच्चों , सब्जी वालों , रिक्शा चालकों , राहगीरों एवं दिव्यांगजनों को फलाहार का वितरण किया। संस्था पदाधिकारी एवं भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर श्रीमती पार्वती दुबे , कौशल्या मरावी , सुनील पॉल , विवेक दुबे , डॉ . प्रदीप पटेल , रजनी तिवारी , संदीप , रामेश्वर मराठा , दीपांकर दुबे , कल्पेश तिवारी , श्रुति , दीक्षा , प्रियंका आदि उपस्थित रहे।



