कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। भीम आर्मी ज़िला प्रभारी राहुल चौधरी ने जारी विज्ञप्ति मे बताया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एसीएसटी एक्ट में बदलाव किया था,जिसके विरोध में पूरे बहुजन समाज ने एक आवाज में इसका पूरे भारत में विरोध किया था। 2 अप्रैल को पूरा भारत बन्द किया गया था । जिसमें बहुजन समाज के अनमोल हीरों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी । और समाज के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे । सम्पूर्ण भारत मे बंद को देखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रखा।
इस आंदोलन में बहुजन समाज के शहीद हुए सभी अमर शहीदों को तहसील चौक डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भीम आर्मी के जितेंद्र जतारिया, मनीष चौधरी, मनीष चौधरी, नितिन चौधरी, विशाल चौधरी, कृष्णा मेहरा, अभिषेक अहिरवार आदि उपस्थित रहे।



