जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गायत्री परिवार ने मनाया नववर्ष, आयोजित हुआ 51 कुंडीय वैदिक यज्ञ, निकाली गई प्रभात फेरी

जबलपुर दर्पण। गायत्री परिवार जबलपुर के तत्वावधान में भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2079 के शुभ अवसर पर जबलपुर शहर के साथ साथ ग्रामीण अंचलों में भी बड़े धूमधाम मनाया गया। इस दौरान हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रदान की गई। वहीं शहर में जगह जगह 12 से अधिक प्रभात फेरी जन जागरण रैली के रूप में निकाली गई,  5 से अधिक जगहों पर 51 कुंडीय वैदिक नैनो यज्ञ संपन्न कराए गए, पांच जगह पर गायत्री दीप यज्ञ के माध्यम से नववर्ष मनाया गया। इस अवसर पर उपजोन प्रभारी डॉ एम पी गुप्ता द्वारा बतलाया कि हमें गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों पर चलते हुए अपना सुधार एवं अपनी संस्कृति का सुधार करना होगा, तभी हम पश्चिमी सभ्यता को छोड़कर हमारी वैदिक सभ्यता को आगे बढ़ा सकते हैं, अपने बच्चों में संस्कार डाल सकते हैं। वहीं नरेश तिवारी उपजोन समन्वयक ने बताया कि आज का दृश्य बहुत ही मनमोहक  था, जब छोटे.छोटे बच्चे हिंदू वर्ष के नारे लगाते हुए भारतीय संस्कृति की बात कर रहे थे, इस दौरान गायत्री परिवार की मृदुला शर्मा, मधु नामदेव, कविता तिवारी आदि द्वारा नगरवासियों से  आव्हान किया कि वे शक्ति के  इस पर्व पर गायत्री महामंत्र का जप अवश्य  करें और बच्चों को भी इस कार्य में संलग्न करें। इस संबंध की जानकारी गायत्री परिवार के मीडिया के प्रभारी मनोज सेन के द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88