संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन, जबलपुर के तत्वाधान में अंतर जिला संभाग स्तरीय जूडो (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षण विभाग, रादुविवि जबलपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के कुल 03 जिलो द्वारा सहभागिता की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा के द्वारा की गई। उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. रचना विश्वकर्मा क्रीड़ा अधिकारी, डॉ. राजकुमारी सेन, श्री अशोक नामदेव (जूडो कोच),एवं श्री ज्ञान भूषण दुबे का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजेन्द्र यादव, क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर महाविद्यालयीन शैक्षणिक/अशैक्षणिक स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



