शिक्षको को टेबलेट चलाने हेतु दी जाये वाईफाई सुविधा अथवा दूरभाष डाटा भत्ता दिया जाए

स्कूलों में वाईफाई कनेक्शन लगाए जाए
जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शासकीय प्रायमरी स्कूलों के शिक्षकों को शासनादेश के अन्तर्गत आदेशित कर शिक्षकों से टेबलेट तो क्रय कराया गया। टेबलेट की आॅनलाईन प्रतिपूर्ति करायी गयी फिर बी.आर.सी कार्यालय द्वारा वेरिफिकेशन (सत्यापन) कराया गया। यह सभी प्रक्रिया एक तो परीक्षा के समय की जा रही है जिससे शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान तो होना ही पड़ रहा है साथ ही स्कूलों का अध्यापन कार्य भी प्रभावित हो रहा है वहीं दो माह से जब शिक्षकों का इंकम टेक्स कट रहा है वहीं उन्हे अपनी निजी किश्ते भी भरनी पड़ रही हैं ऐसे समय में 15 से 20 हजार खर्च कर आनन फानन मे शिक्षकों द्वारा टेबलेट खरीदे गये जिसमें से सिर्फ 10 हजार की राशि वापस की जाएगी। इन सभी प्रक्रिया में टेबलेट चलाने हेतु किसी प्रकार की दूरभाष/डाटा भत्ता देने की चर्चा नहीं की गई जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
संघ ने आगे बताया कि टेबलेट चलाने हेतु शासन को दूरभाष भत्ते की व्यवस्था के अन्तर्गत स्कूलों में टेबलेट चलाने हेतु वाईफाई कनेक्शन लगवाए जाने चाहिए, साथ ही शिक्षकों को एक अतिरिक्त सिम भी दी जानी चाहिए जिसे वे सिर्फ शैंक्षणिक कार्य हेतु प्रयोग कर सकें। अन्यथा शिक्षकों के अथेन्टिक सिम पर समय-समय पर दूसरे काॅल एवं उनके अपने व्यक्तिगत कार्यों एवं मेसिज की वजह से अध्यापन कार्य हेतु टेबलेट के प्रयोग करने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि यदि वाईफाई कनेक्शन नहीं हुआ और सिम भी शिक्षकों की अपनी रही तो फिर उन्हे डाटा का खर्चा भी अलग से भुगतान करना पड़ेगा जो कि प्रतिमाह कम से कम 500 रूप्ये होगा इसकी भरपाई आखिर करेगा कौन यह भी बड़ा सवाल उठता है। अतः टेबलेल को चलाने हेतु षिक्षकों को दूरभाष भत्ते के रूप में मिनिमम 300रूप्ये की राशि प्रतिमाह दी जानी चाहिए संगठन के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, दिनेष गौंड़, हेमंत ठाकरे, एनोस विक्टर, रऊफ खान, अफरोज खान, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, गुडविन चाल्र्स, राजकुमार यादव, धनराज पिल्ले, संतोष चैरसिया, सुधीर अवधिया, प्रदीप पटेल, मनीष मिश्रा, एस.बी.रजक, आर.पी.खनाल, अजय मिश्रा, फिलिप अन्थोनी, विनोद सिंह, गोपीषाह, रवि जैन, सुधीर पावेल, राॅबर्ट फ्रांसिस, आषाराम झारिया, अषोक परस्ते, योगेष ठाकरे, वीरेन्द्र श्रीवास, विजय झारिया, सुनील स्टीफन, वसीमुद्दीन, विनय रामजे, रामकुमार कतिया, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, कादिर अहमद अंसारी, अनूप डाहट, मानसिंह आर्मो आदि ने आयुक्त राज्य षिक्षा केन्द्र से मांग की है कि टेबलेट चलाने हेतु षिक्षकों को दूरभाष भत्ता दिया जाए।



