गुप्तेश्वर महादेव से सुप्तेश्वर गणेश मंदिर तक निकली श्रीमद्भागवत कथा पुराण की मंगल कलश यात्रा

जबलपुर दर्पण । श्रीमद्भागवत कलयुग में भक्तों के कल्याणार्थ श्रीहरि नारायण का वांग्मय स्वरूप है। सामूहिक आराधना करने से धर्म जाग्रति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है उक्त उद्गार श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा पुराण में प्रथम दिवस की कथा में व्यास पीठ से आचार्य अनूप देव शास्त्री जी ने कहे।
मंगल कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारी कलश लेकर चल रही महिलाओं के साथ श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर महिला समिति की सदस्य लाल रंग की विशेष पोशाक में चल रही थी। बग्गी में आचार्य, संत महात्माओं के साथ बैंड ढोल नगाड़ों के साथ ध्वजा लेकर श्रृध्दालु भक्त चल रहे थे।
श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर जबलपुर मे 12-18 मार्च तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा श्री अनूपदेव जी महाराज जी महाराज के मुखारविंद से श्रवण करने का परम सौभाग्य प्राप्त करने एवं भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन सफल बनाने का आग्रह अशोक शर्मा, ज्योति उमेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, पीयूष चतुर्वेदी, दिनेश मिश्र, राकेश पटेल, प्रदीप जानी, अशोक शर्मा, विजय चौधरी, अनिल सिंह सहित प्रभु वंदन फाऊंडेशन,सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर परिवार ने की है।



