जबलपुर सिख समाज ने की खालिस्तानियों को गिरफ्तार करने की मांग

जबलपुर दर्पण । गुरुद्वारा प्रेम नगर स्थित दशमेश भवन में आयोजित एक बैठक में नगर के सिख समाज ने पंजाब एवं पंजाब के बाहर विदेशों में हो रही खालिस्तानी गतिविधियों में लिप्त खालिस्तानियों को गिरफ्तार करने की मांग की । बैठक में पत्रकारों को बताया गया कि हम खालि स्थान का पुरजोर विरोध करते हैं चंद मुट्ठी भर लोग इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहे हैं इन्हें तत्काल कड़ी से कड़ी सजा दी जाना चाहिए । भारत अखंड है और अखंड रहेगा । भारत की आजादी में सिख गुरु और सिख शहीदों ने अपना लहू देकर इस धरती को सींचा है और आजादी में अतुलनीय योगदान दिया है । देश की उन्नति में शिक्षा व्यवसाय के साथ ही खेतों से बॉर्डर की सुरक्षा तक सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान है । बताया गया कि खालिस्तानियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री गृहमंत्री एवं पंजाब के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखे गए हैं । बॉर्डर से जुड़ा पंजाब अत्यंत ही संवेदनशील क्षेत्र है इसलिए केंद्र शासन का हस्तक्षेप अत्यंत ही जरूरी हो गया है । इस बैठक में पूर्व मंत्री सरदार हरेंद्र जीत सिंह बब्बू जबलपुर के प्रमुख गुरुद्वारों , प्रेम नगर मदन महल गोरखपुर सदर बिलहरी ग्वारीघाट अधारताल रांझी खमरिया के प्रधान गण एवं सामाजिक शैक्षणिक सिख संस्थाओं के प्रधान गण एवं पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन गोरखपुर प्रधान राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने किया ।
गुरुद्वारा प्रेम नगर में आज 1947 में देश विभाजन के दौरान हुए लाखों ज्ञात अज्ञात शहीदों की याद मेंएवं उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु शहीदी दिवस का आयोजन किया गया यह आयोजन विगत 1947 से आज तक प्रतिवर्ष किया जा रहा है । इस मौके पर देश के मशहूर रागी जत्था कथा कारों एवं गुरु वाणी मीमांसा को द्वारा गुरुवाणी शबद कीर्तन एवं कथा प्रवाह के साथ ही गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया । यहां देश में सुख शांति और सर्वत्र के भले की विशेष अरदास प्रार्थना भी संपन्न करवाई गई । आयोजक पोठोहार बिरादरी के प्रधान सरदार प्रहलाद सिंह बिंद्रा ने साध संगत के प्रति आभार व्यक्त किया।



