केसरिया महोत्सव को लेकर विद्यार्थी संगठन एवं युवाओं की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण । आगामी 22 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री वात्सल्य सेवा धाम के तत्वाधान में आयोजित केसरिया महोत्सव को लेकर सभी विद्यार्थी संगठनों एवं युवाओं की बैठक हेड पोस्ट ऑफिस के पीछे संपन्न हुई ।
बैठक के दौरान श्री वात्सल्य धाम के संस्थापक श्री अभिषेक सिंह (गुरुजी) ने छात्र नेताओं और युवाओं को केसरिया महोत्सव को भव्यता प्रदान कर महोत्सव में बढ़ चढ़ के भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।
अन्नू अग्रवाल ने छात्र नेताओं को संबोधित करते हुए बताया कि ये राजनीति नहीं एक संकल्प है जिसके माध्यम से युवा वर्ग शहर के विकास में अपनी एहम भूमिका निभा सकते है ।
अर्पित सिंह ठाकुर ने बताया कि जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को एनआईटी का दर्जा मिलने से हमारे शहर का युवा शहर में ही बेहतर शिक्षा ले सकेगा । उसी तरह शहर में एसेंचर, विप्रो और टीसीएस जैसी कंपनी आने से शहर के युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा वह शहर में अपने परिवार के साथ रहकर नौकरी कर सकते हैं । इलाज के लिए महाकौशल के लोगों को नागपुर हैदराबाद या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एम्स की स्थापना से हम यही बेहतर इलाज पा सकते हैं।
इस दौरान एनएसयूआई छात्र संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एमपी एस यू, जैसे छात्र संगठनों के छात्र नेता सहित अजय मिश्रा, यतींद्र उपाध्याय, संगम सिंह, शुभांशु पांडे, सागर कोडवानी, संजू सिंह, हेमंत राय, अंकित हांडा सहित बड़ी संख्या में शिष्य मंडल उपस्थित रहे ।



