जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
प्रश्न मंच प्रतियोगिता में एनईएस विधि महाविद्यालय के छात्र ने मारी बाजी

जबलपुर दर्पण। जिला स्तर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर द्वारा हितकारिणी विधि महाविद्यालय में आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में एनईएस विधि महाविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के छात्र निसार अहमद ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरान्वित किया है।



