जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बिना टिकट यात्रा करने वालों से बसूला 150 करोड़ रूपये

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुकुल सरन माथुर के निर्देशन में तीनों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधकों के नेतृत्व में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा समय-समय पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियानों में पश्चिम तीनों मण्डलों पर अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक टिकट चेकिंग स्टॉफ द्वारा बिना टिकट/अनियमित टिकट एवं बिना बुक किये समान लेकर यात्रा करने वालों यात्रियों के विरुद्ध कुल 21 लाख 43 हजार प्रकरण दर्ज किये जिनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल रुपये 151 करोड़ 03 लाख का राजस्व प्राप्त किया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में टिकिट चेकिंग से 400 प्रतिशत से अधिक पमरे के रेलवे राजस्व में वृद्धि हुई है। मुख्यालय सीसीएम स्कॉड द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने पमरे से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक बिना टिकिट/अन बुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 0.374 लाख प्रकरण से रेलवे ने 02 करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। कोटा मण्डल द्वारा मंडल के टिकट निरीक्षकों ने मण्डल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 04 लाख 40 हजार प्रकरण से रेलवे ने 28 करोड़ 56 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया गया कि बिना टिकट के यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के द्वारा किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। रेल प्रशासन यात्रियों से यह भी अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का कृपया पूरी तरह से पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88