जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला-स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे उपस्थित

कमिश्नर, कलेक्टर, सीएमएचओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी

जबलपुर दर्पण। प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिये मई माह में दो दिवसीय जिला-स्तरीय स्वास्थ्य शिविर होंगे। स्वास्थ्य शिविरों के संबंध में सभी कमिश्नर, जिला कलेक्टर, सीएमएचओ और संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं। आयुक्त स्वास्थ्य-सह-सचिव डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि जिला-स्तर पर दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों में गंभीर रोगों कैंसर, ह्रदय, न्यूरोलॉजी, किडनी, लिवर और अस्थि संबंधित रोगों के स्क्रीनिंग परीक्षण और उपचार के लिये विशेषज्ञों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य शिविरों में सभी जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। संभाग स्तर पर शिविरों की कार्य-योजना बनाई जाये, जिससे सभी जिलों में विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई जा सके और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इस बात का ध्यान रखा जाये कि संभाग के सभी जिलों में एक साथ शिविर नहीं लगाये जायें। जिलेवार स्वास्थ्य शिविरों की तिथि निर्धारित कर शिविरों की जानकारी संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं को भेजा जाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88