अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 23 सितंबर से करेंगे अन्न त्याग उपवास

अनूपपुर (विकास ताम्रकार) अनूपपुर जिला मुख्यालय में फाटक की समस्या घाव से नासूर बन चुका है, अनूपपुर मुख्यालय में ग्रामीण क्षेत्र सहित अन्य शहर से लोगों का आवागमन चेतना नगर से बाजार मार्ग तरफ लगातार होता रहता है और फाटक घंटों बंद रहने के कारण ट्रैफिक जाम हो जाती है लोगों का खचाखच भीड़ बढ़ जाता है फाटक खुलता भी है तो लोग और वाहन निकल नहीं पाते की फाटक का सायरन बंद होने के लिए बजने लग जाता है।इस समस्या के निदान हेतु विगत वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा फ्लाई ओवर ब्रिज बनाए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की जिसकी राशि आवंटन वगैरा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी परंतु आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका बल्कि नाटकीय शिलान्यास तथा कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया देखने को मिलता रहा है।

पूर्व विधायक 5 दिन से बैठे धरने पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनूपपुर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के समक्ष टेंट लगाकर धरने पर 5 दिन से बैठे हुए हैं, रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ ना होने के कारण नाराज चल रहे पूर्व विधायक द्वारा यह कदम उठाया गया है रेलवे फ्लाईओवर की स्वीकृति इन्हीं के विधायकी कार्यकाल के दौरान हुआ था और यह अनूपपुर क्षेत्र के लोगों का प्रमुख मांग रहा जिसका निर्माण कार्य प्रशासन जल्द कराएं यह मांग पूर्व विधायक द्वारा की जा रही है।

जल्द निर्माण नहीं तो 23 सितंबर से अन्न त्याग उपवास

पूर्व विधायक रामलाल रौतेल 16 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर कहा है कि जिला मुख्यालय अनूपपुर में बहुप्रतीक्षित रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज स्वीकृत कराया गया है, विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति 16 दिसंबर 2016 एवं तकनीकी स्वीकृति 27 सितंबर 2016 तथा कार्य आदेश 8 जून 2017 को जारी कर करोड़ों रुपए मुआवजा राशि वितरण भी हो चुका है। समस्त औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है पूर्व सूचना अनुसार निर्माण कार्य प्रारंभ हेतु मैं दिनांक 12 सितंबर 2021 से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठा हूं परंतु प्रशासन एवं विभाग में आज दिनांक तक मुझसे चर्चा करना भी उचित नहीं समझा वजह चाहे कुछ भी हो प्रशासनिक एवं विभागीय इस उपेक्षा की वजह से मैं बाध्य होकर दिनांक 23 सितंबर 2021 से कार्य प्रारंभ ना होने तक अन्न त्याग कर दूंगा किसी प्रकार की क्षति होने पर प्रशासन एवं विभाग की जिम्मेदारी होगी अन्यथा रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण जल्द प्रारंभ किया जाए। उक्त पत्र की छाया प्रति आयुक्त संभाग शहडोल को भी प्रेषित की गई है।

मिल रहा जनसमर्थन

अनूपपुर क्षेत्र के लोगों के लिए फ्लाई ओवर ब्रिज बहुत बड़ी सौगात और इसे प्राप्त करने के लिए पूर्व विधायक रामलाल रौतेल का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं आखिर क्यों ना हो फाटक की समस्या ट्रैफिक भीड़भाड़ से बचने के लिए फ्लाई ओवर ब्रिज बन जाना किसी उपहार से कम नहीं उल्लेखनीय है कि रामलाल रौतेल क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि है जिनका संपर्क व संबंध भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोगों से काफी पुराना है और उनके समर्थन में लोगों का लगाव जुड़ाव बढ़ता जा रहा है धरना प्रदर्शन उपवास में नित नए लोगों का आना हो रहा है साथ ही लोगों में चर्चा के दौरान भी यह कहा जाता है कि रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण के समर्थन में हम भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88