वी शाइन फाउंडेशन द्वारा मनाया गया विश्व टी बी दिवस

जबलपुर दर्पण। वी शाइन फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर द्वारा टी.बी.दिवस पर अयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की. ऊक्त कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा चयनित प्रतियोगियों को प्रथम, द्वतीय एवं तृतीय पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। अनुपम निक्षय मित्र बन फूड बास्केट योजना में अपना सहयोग भी दिया। फाउंडेशन के सभी सदस्यों वैशाली धारिया, आस्था दीक्षित,नमिता शर्मा, सुशीला बामने, कल्पना वासनिक, संध्या नेमा,मंजीत जी, राखी चाचोंदिया, मीना खापर्डे, विभा तिवारी अनिता सुमन, रेखा ओझा, उषा तोमर, वैशाली जौहरी ने निक्षय मित्र बन भोजन टोकरी योजना में अपना सहयोग दिया जो सराहनीय रहा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षक डा श्री अरविंद शर्मा एवं डा रिचा शर्मा, कंसलटेंट डा श्री संजय भारती, डा नीलम टोप्पो, डा ब्रह्मा प्रकाश, डा बी बी पटेल, डा अविनाश जैन सहित डा पंकज शुक्ला, डा नितिन मांझी डा सोनिया भारती एवं अन्य डा स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, एनटीइपी स्टाफ, फोर्थ क्लास स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समस्त प्रबंध डा पंकज शुक्ला एवं डा नितिन मांझी के द्वारा किया गया तथा मंच संचालन डा सोनिया सोलोमन एवं डा रुद्रिका भटेले द्वारा किया गया।।
अंत में वैशाली धारिया द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं स्टाफ़ को आभार दिया. डॉ. पंकज शुक्ला और उनके स्टाफ सदस्य मीना लोया और सभी स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा.



