अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
9 एमएम की पिस्टल खोसे आरोपी को लाडगंज पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। लाडगंज थाना के शताब्दीपुरम क्षेत्र में एक युवक को 9 एमएम की पिस्टल खोसे रंगे हाथों पकड़ा गया है। लाडगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम इलाके में एक युवक 9 एमएम की पिस्टल खोसे होने की सूचना मिली थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना स्टाप के द्वारा घेराबंदी कर उक्त युवक को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज सिंह ठाकुर पिता मनोहर सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी मिलोनीगंज पिस्टल खोसे रंगे हाथों पकड़कर आर्म एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को मान न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



