जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पंजाबी समाज का 31 वां राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। पंजाबी समाज के जीवनसाथी की तलाश में मेजबान जबलपुर संभाग सहित नागपुर, भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, रायपुर, झांसी, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश सहित अनेक जिलों एवं शहरों से युवक-युवती एवं उनके परिजन तथा पंजाबी समाज के पदाधिकारी पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 2 दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंच परिचय सम्मेलन का शुभारंभ पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन संस्था कार्यालय नेपियर टाउन में हुआ जहाँ सामाजिक एकता के बीच रिश्तों को जोड़ने की पहल सभी ने की युवक-युवतियों ने भावी जीवनसाथी की तलाश में शिक्षा संस्कार और अच्छे परिवार जैसी बातों को प्राथमिकता दी तो परिजन सुबह से शाम तक आपसी मेल-जोल में व्यस्थ रहे। दीप प्रज्जवलन से शुभारंभ 31 वां राष्ट्रीय पंजाबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन महापौर मा. जगत बहादुर सिंह “अन्नू” के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व वित्त मंत्री मा. तरूण भनीत के विशिष्ट आतिथ्य में एवं पूर्व मंत्री एवं संस्थाध्यक्ष श्री चन्द्रकुमार भनोत की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति के उपरांत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सचिव राजीव ओबेराय, नरेश ग्रोवर, उमेश शर्मा, नरेन्द्रपाल मलिक, रघुवर कपूर, उमेश खुराना, टी.एस. बेदी, नीरज ब्यौत्रा, प्रमोद मरवाहा, सुशील आनंद, ऊषा खुराना, अंशुल मलिक आदि की विशेष रूप से उपस्थिति रही। स्क्रीन पर देखकर, डायरी में कर रहे नोट- परिचय सम्मेलन में मंच से युवक-युवतियोंकी जानकारी हाईटेक तरीके से प्रदान की जा रही थी, अभिभावकों को मंच पर विवाह योग्य युवकों की फोटो एलईडी टी. व्ही. स्क्रीन के माध्यम से प्रस्तुत की जा रही थी, इसके साथ साथ उनके जन्म स्थान, रोजगार, शिक्षा एवं परिवार से संबंधित जानकारी की सूचना भी एक साथ प्रदान की जा रही थी। हाल में उपस्थित वर एवं वधु पक्ष के परिजन बड़ी ही उत्सुकता के साथ अपनी डायरी में नोट कर रहे थे। सभी के मन में उत्सुकता रिश्ते को लेकर सभी के मन में काफी उत्सुकता नजर आ रही थी युवक युवती के परिजन एक दूसरों के साथ बैठकर घंटों आपसी चर्चा में व्यस्त दिख रहे थे। जनसंपर्क अधिकारी उमेश शर्मा ‘पप्पू’ ने बताया कि विगत दो माह पूर्व से परिचय सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई थी। रिश्ता जोड़ने में परिचय सम्मेलन सहायक पूर्व मंत्री चन्द्रकुमार भनोत ने परिचय सम्मेलन की अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में परिचय सम्मेलन सहायक है वस्तुतः सहिष्णुता के प्रतीक है। परिचय ही परिणय की प्रथम सीढ़ी है । मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों एवं परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि सभी सामाजिक बन्धुओं को अपने युवक-युवतियों के रिश्ते परिचय सम्मेलन में करने का आव्हान किया ताकि अनावश्यक खर्च में कमी आएगी एवं रिश्तों को मजबूत बनाने में आसानी होगी । कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश ग्रोवर, इन्दर बिरमानी, उमेश शर्मा, नीरज ब्यौत्रा, संजीव गुलाटी, टी.एस. बेदी, सुशील आनंद, सुनील भारद्वाज, गुलशन राय चक्रवर्ती, धनवंत राय सेठी, गुलशन माखीजा, संजीव मलिक, संदीप सेठी, ऊषा खुराना, सुधा नंदा, अनीता आही, प्रवीण मेहरोत्रा आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88