मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

आकाश संगठन मण्डला ने आपराधिक गतिविधियो के विरोध मे कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आकास संगठन मण्डला ने जिले में जिला पंचायत कार्यालय मे एवं महाराजपुर में घटित

मण्डला। विगत दिवस आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) जिला शाखा मंडला द्वारा जिले में जिला पंचायत कार्यालय मे एवं महाराजपुर में घटित आपराधिक गतिविधियों के चलते कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने ऑफिस में असहज महसूस कर रहे हैं, इस हेतु कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रयास। रात्रि कालीन समय में ढाबे नियम के विरुद्ध संचालित है। जिसके कारण जिले में आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही है तथा अन्य मांगों को लेकर मंडला कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर से चर्चा करते समय जिला अध्यक्ष डॉ विजय धुर्वे ,चंद्रशेखर धुर्वे, नृपेद्र सिंह ,दिनेश खंडवाहे ,अनिल मरकाम ,राजेंद्र परते, मोहन मरावी, रोशन वरकडे, आनंद मरकाम ,योगेश कुमरे, लोकेश कुमरे, कौशल परते , संजीव पंद्राम, रोजगार अधिकारी लखन सयाम, आईटीआई प्रिंसिपल वरकडे एवं जिला शाखा एवं ब्लॉक शाखा आकास मंडला के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
तत्पश्चात आकास संगठन के पदाधिकारी स्वर्गीय दुर्गा मरावी के घर पहुंचे एवं सामाजिक रुप से उनके परिवार को ढाढस बंधाया गया। आकास द्वारा उस परिवार को नगद 10000/-रू. की तात्कालिक सहायता प्रदान की गई। आकास संगठन के पदाधिकारी उस परिवार को लेकर एक-दो दिन में पुलिस अधीक्षक महोदय से भेंट करेंगे । इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील करेंगे तथा अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने एवं परिवार के लिए सुरक्षा की मांग करेंगे। आकास द्वारा शासन की ओर से पीड़ित परिवार को सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88