अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चरित्र संदेह पर पत्नी की हंसिया से गलाकाट कर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पनागर थाना अंतर्गत चरित्र संदेह को लेकर पति ने अपनी पत्नी की हंसिया से गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पनागर थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह लगभग 9 बजे के आस पास आजाद वार्ड पनागर निवासी 45 वर्षीय महेश कुमार कोल ने अपनी पत्नी की चरित्र संदेह होने पर नंदिनी कोल का हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घटना स्थल पर ही चुपचाप बैठा रहा है। पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था। आज सुबह भी दोनो के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ था। जबकि मृतक का बेटा हिमांशु उर्फ गोलू अपनी रिश्तेदारी में कही गया हुआ था। पुलिस को जैसी ही घटना की सूचना मिली तत्काल पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची साथ ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर वारदात में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88