अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर निगम की भूमि पर कब्जा कर अवैध टीन शेड व ऑफिस निर्माण पर प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर:बेशकीमती जमीन हुई कब्जा मुक्त

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा तथा नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश राजा सोनकर भरतीपुर निवासी जिसके विरूद्ध शहर के अलग अलग थानों में 15 प्रकरण दर्ज है। बदमाश के द्वार ओमती थाना अन्तर्गत बल्ली मार्केट में 9 हजार 500 वर्गफुट की नगर निगम भूमि जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 करोड़ 75 लाख रूपये होगी तथा 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सूकर पालन केन्द्र,टीन शेड से निर्मित दुकानों,आफिस एवं गैरिज को जमींदोज करते हुए नगर निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। विवाद की आशंका को देखते हुए कार्यवाही के दौरान एसडीएम अधारताल ओम नमः शिवाय अरजरिया,नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी.भारद्वाज,तहसीलदार श्याम चंदेले,थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस.बघेल,थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रिंयंका केवट, घमापुर थाना प्रभारी जी.आर. चंद्रवंशी,हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी एवं पुलिस लाईन के बल के साथ नगर निगम अतिक्रमण दस्ता मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88