वैष्णा देवी दर्शन कराने के नाम पर 24 हजार रूपये ठगी:अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। विजयनगर थाना प्रभारी श्रीमती सोमा मलिक से मिली जानकारी अनुसार अखिल जैन उम्र 36 वर्ष निवासी एकता नगर विजयनगर ने लिखित शिकायत में बताया की वैष्णो माता दर्शन के लिये सपरिवार हैलीकाप्टर से मंदिर स्थल एव आरती एंव रूम बुकिंग के लिये मोबाइल से व्टाएसएप चैट एव कॉल करके सम्पर्क कर उपरोक्त बुकिंग के लिये 24 हजार 332 रूपये की राशि एवं सदस्यो के आधारकार्ड दिये परन्तु पैसा लेने के बाद न ही टिकिट मिली न ही उचित जबाव मिला फ्राड होने के शक पर बैंक से सम्पर्क करने पर फ्राड होने की जानकारी मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वैष्णो देवी दर्शन का प्रलोभन देकर अपने खाते में 24 हजार 332 रूपये की राशि ट्रांसफर कराया जाने पर धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया।



