31 वर्षीय युवक ने पाटन बाईपास रोड किनारे युवती के साथ किया दुष्कर्म

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। माढ़ोताल थाना अंतर्गत एक 25 साल की युवती को अपने प्रेम जाल में फसा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे से मिली जानकारी अनुसार 25 वर्षीय युवती निवासी कृष्णा कॉलोनी की पहचान अधारताल निवासी 31 वर्षीय अभय कुमार से हुई थी दोनों के बीच में मोबाइल पर बात होती थी 23 मई 2022 को घुमाने के लिए युवती को मोबाईल पर बात करके राजी किया जब युवती उससे मिलने आई तो दोनो मोटर साइकिल से पाटन बायपास की ओर घूमने आ गए जहां रात को मोटर साइकिल खड़ी करके रोड किनारे उसके साथ ज्यादती कर दी जब उसने विरोध किया तो विवाह करने का वादा किया पीडि़ता ने जब विवाह के लिए बोला तो वह अपनी बात से मुकर गया युवती द्वारा अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने घर में दी एव परिजनों के साथ दिनांक 27 मई 22 को दोपहर 2 बजे के आस पास माढ़ोताल थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।



