विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर होंगे विविध जागरूकता कार्यक्रम

कलेक्टर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे प्रचार रथ
जबलपुर दर्पण। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया के निर्देशानुसार विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जनसमान्य को तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देने के लिये बृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जायेंगें। प्रातः 7 बजे राइट टाउन स्टेडियम से विक्टोरिया अस्पताल तक दंत रोग विशेषज्ञ की सायकिल रैली को कलेक्टर महोदय डॉ इलैयाराजा टी के द्वारा झंडी दिखाकर संचालित किया जाएगा। प्रचार -प्रसार रथ के माध्यम से विभिन्न आईईसी मटेरियल के साथ एवं धाराओं का प्रदर्शन कर पूरे जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भृमण किया जाएगा। दंत महाविद्यालय एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा विक्टोरिया हॉस्पिटल के प्रांगण में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा। तम्बाकू के दुष्परिणामों का प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च जिला अस्पताल विक्टोरिया प्रांगण से होगा। तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों एवं तम्बाकू हमारे पर्यावरण के लिए खतरा के ऊपर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी व सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया व डॉ संजय छतनी ने जनसमान्य से तम्बाकू का उपयोग न करने तथा विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित होने की अपील की है।



