भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भाजपा झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी बनने के पश्चात पहली परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला जबलपुर ग्रामीण की भाजपा संभागीय कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। प्रदेश सह संयोजक जबलपुर संभाग प्रभारी दीपक नाहर ने बताया कि भाजपा झुग्गी प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण है ,इस प्रकोष्ठ के माध्यम से कार्यकर्ता निचली बस्तियों तक जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महती भूमिका निभाएंगे। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभियान के अंतर्गत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विशेष अभियान चलाएगा। दीपक नाहर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को समाज में अलग दृष्टि से देखा जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रमी और निरंतर पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपना समय देता है। आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में हितग्राहियों से सतत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।इस हेतु 1 जून से 15 जून तक “सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण अभियान ” के तहत 7 जून को नगर संयोजक मण्डल में हितग्राही सम्मेलन, महिला भजन मण्डल के भजन-कीर्तन, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को मोदी जी का चित्र भेंट करने का कार्य होगा। बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रानू तिवारी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सयोंजक रविन्द्र बाबू सिंह,अखिल दीक्षित,आशीष शुक्ला,प्रशांत तिवारी,मनोज सोनी,प्रशांत मिश्रा,एवं सभी जिला सह सयोंजक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रही।



