जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सुभाषचन्द्र बैनर्जी की जन्मशताब्दी के अवसर परस्वर्ण पदक की दिया जाएगा : डॉ मल्लिका बैनर्जी नड्डा

जबलपुर दर्पण। शासकीय मानकुंवरबाई कला एवं वाणिज्य स्वासाशी महिला महाविद्यालय जबलपुर की एल्युमिनाई समिति द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ मल्लिका बैनर्जी नड्डा , विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर,शारश्वत अतिथि श्रीमति अश्विनी परांजपे उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या चौबे ने की। कार्यक्रम में संगीत विभाग के उत्कृष्ट प्रस्तुति और स्वागत श्रृंखला के पश्चात जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमान योगेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में माननीय नड्डा जी के जीवन के कृतित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला और छात्रों को उनका अनुकरण करने का संदेश दिया एवं साथ ही साथ जनभागीदारी समिति द्वारा विगत वर्ष में महाविद्यालय में किए गए कार्यों एवं महाविद्यालय की उपलब्धियों को अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि माननीय मल्लिका जी ने महाविद्यालय की वर्तमान छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का बोध कराया तथा अपने परिवार के साथ-साथ अपने राष्ट्रीय का चिंतन किस तरह करना है इस हेतु उन्हें मार्गदर्शन दिया। आपने एल्युमिनाई समिति के इस गरिमामय आयोजन को अपनी घोषणा से तब और भी स्वर्णिम बना दिया जब उन्होंने ने महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्रा होने के नाते अपने पिताजी श्रद्धेय सुभाष चंद्र बनर्जी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर महाविद्यालय के इतिहास विभाग की सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रा को स्वर्ण पदक देने की घोषणा की । महाविद्यालय की प्राचार्य ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में इस उद्घोषणा को गौरवमयी उपलब्धि बताते हुए डॉ मल्लिका जी को महाविद्यालय की बेटी मानकर महाविद्यालयीन गतिविधियों से सदैव आत्मीयतापूर्ण जुड़े रहने का अनुरोध किया । श्रीमती अश्विनी परांजपे जी ने इस अवसर पर उनके जीवन और कृतित्व को स्वीकार करते हुए एल्युमिनाई सदस्य होने के नाते उन्हें आभार व्यक्त किया। मंच संचालन एल्युमिनाई समिति की सदस्य डॉ नुपूर निखिल देशकर एवं सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार संपूर्ण सदस्यों के साथ साथ बड़ी संख्या में भी छात्राएंँ उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88