जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अधिकारी व कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय ने लिया निर्णय

जबलपुर दर्पण। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर ने अपने कार्यरत व अवकाश प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण एवं इमरजेंसी की स्थिति में असुविधाओं से बचने के लिए सीजीएचएस के तहत सेठ मन्नू लाल जगननाथ दास ट्रस्ट के साथ कैशलेस अनुबंध किया है। क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर की तरफ से कार्यालय के प्रमुख क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त राकेश सहरावत एवं अस्पताल सेठ मन्नू लाल जगननाथ दास ट्रस्ट की तरफ से सीईओ जी सी बनर्जी के द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

उक्त करार के तहत कार्यालय जबलपुर में कार्यरत कर्मचारियों एवं पेंशनरों के साथ.साथ उनके परिवार के आश्रित सदस्यों का आकस्मिक स्वास्थ्य संबंधी अवश्यकताओं के समय कैशलेस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त राकेश सहरावत ने बताया कि शुरूआत में अभी एक ही अस्पताल से कैशलेस करार किया गया है, साथ ही इस सुविधा को लागू करने के लिए जबलपुर शहर के और भी ऐसे अस्पताल हैं, जिनको सीजीएचएस से मान्यता प्राप्त है से करार करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस अनुबंध के होने से कार्यालय के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के ऊपर मेडिकल सुविधा लेते समय पडऩे वाला आर्थिक बोझ कम होगा। सेठ मन्नू लाल जगननाथ दास ट्रस्ट अस्पताल के सीईओ ने बताया कि उनका अस्पताल विभिन्न बीमारियों के ईलाज हेतु मल्टी स्पेशलिटी एवं सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं प्रदान करता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त वर्ग 2 शुभम अग्रवाल, सहायक भविष्य निधि आयुक्त पी के प्रधान एवं छवि कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88