जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वच्छता उप पर्वेक्षक को निगमायुक्त ने किया गया दंडित

जबलपुर दर्पण। शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने तथा व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार लाने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाकर कार्यालयीन कार्यो को भी सुदृढ़ करने की दिशा में निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान पाया कि संभाग क्रमांक 13 दयानंद सरस्वती वार्ड की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है, जिसपर उन्होंने तत्काल वहाॅं के सहायक सुपरवाईजर बबलू महतो को निलंबित करते हुए स्वच्छता उप पर्वेक्षक सियाराम कुशवाहा का भी तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसी प्रकार भवन शाखा में नागरिकों के नक्शा पास करने के कार्यो में विलंब करने में कहीं भी गंदगी दिखाई न दे सके। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी आकस्मिक रूप से किसी भी संभाग में जाकर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के कार्यो में लगे अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक करेगें और लापरवाही पाये जाने पर सभी संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

निरीक्षण के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, संभागीय अधिकारी राकेश तिवारी, सुदीप पटैल, विजय वर्मा, संतोष पाण्डे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील गुजराती, अनिल जैन, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पोला राव, वैभव तिवारी, कालूराम सोलंकी, वैभव तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88