जबलपुर नगरीय निकाय चुनाव सभी सीटो पर लड़ेगी आप

भाजपा और कांग्रेस दोमुहे सांप : डा मुकेश जायसवाल
जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनवियुद्ध का शंखनाद पहले ही कर चुकी आज चुनवियुद्ध के लिए जबलपुर जिला पदाधिकारियो की बैठक आयोजित हुई। प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय, नगर पंचायत, जिला पंचायत पार्टी पूरी ताकत से लड़ने जा रही है। प्रदेश में इस बार चुनाव ईमानदार पार्टी ओर बेईमान पार्टियों के बीच होगा दिल्ली,पंजाब की तरह मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस खत्म होती जा रही डा,जायसवाल ने कहा सता के लोभी भाजपा कांग्रेस के विधायकों को खरीद-फरोख्त करके सरकार बना लेती है। कांग्रेस पर से जनता का विश्वास खत्म हो गया है। 16 वर्षो से नगर निगम जबलपुर में काबिज भाजपा ने जबलपुर का सत्यानाश कर दिया स्मार्ट सिटी के नाम से पैसों की होली खेली जा रही।शहर सफाई के नाम से जनता से टेक्स नाम से वसूली की जा रही सीवर लाइन के काम का बहाना बना कर पूरे शहर को खोद कर बर्बाद कर दिया।चारो तरफ भीर्ष्टाचार का बोल बाला है।आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथी पूरी तरह कमर कस कर जनता के बीच दिल्ली माडल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किये गए कार्यों को घर-घर जाकर बताएंगे।प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी से बहुत उमीद लगाकर बैठी है।
हाऊस/पानी टेक्स माफ कमर्शियल टेक्स आफ : डॉ मुकेश जायसवाल
प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा कि इस बार भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम में सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर मोहल्ले-मोहल्ले व घर-घर जाकर एक नई राजनीति की क्रांति तैयार करनी होगी हमें सत्ता के लिए नहीं,व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता के पास जाना होगा। डॉ जायसवाल ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में सरकार बनने पर हाऊस & पानी टेक्स जनता से नही लेंगे वल्की कमर्शियल टेक्स भी आधा करेंगे जिससे नगर की जनता को राहत मिल सके पूरे प्रदेश की जनता भ्रष्ट पार्टियों से जनता परेशान हो चुकी है। विकल्प में सिर्फ आम आदमी पार्टी दिख रही है।
कोई भी आम आदमी पार्टी से लड़ सकता चुनाव:= आशीष सिंगरहा
प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कोई भी आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ सकता है। आज आदमी पार्टी से ने संभावित प्रत्याशी फार्म जारी कर दिया जबलपुर से कोई भी व्यक्ति चुनाव लडने के लिए फार्म निशुक्ल भर सकता है। पार्टी के नियमो पर खरे उतने वाले व्यक्ति को टिकट मिल जायेगी इस बार जबलपुर नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए जबलपुर की जनता को एक कदम “आप” के साथ चलने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने कहा चुनाव लडने की पहली प्राथमिकता आप कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।



