मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

पत्रकार परिषद ने किया शिक्षक शक्ति पटैल का सम्मान

मण्डला। बिछिया विधानसभा के ग्राम मांद निवासी शिक्षक शक्ति पटेल को शिक्षा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसको लेकर श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला ईकाई मण्डला के द्वारा शॉल श्रीफल से श्री पटैल का सम्मान किया गया। बता दें कि श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार हनुमान तिवारी ने उनका पुष्पगुच्छ से सम्मान किया वहीं जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने शक्ति पटैल को राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि इतनी कम उम्र में शिक्षण क्षेत्र में ऐसा समर्पण और ऐसी मेहनत बिरले ही देखने को मिलती है। उनकी अथक मेहनत ने वह कर दिखाया जो सिर्फ सोचा जाता है। शैक्षणिक रूप से पिछड़े हमारे इस क्षेत्र को ऐसे ही होनहार शिक्षकों की आवश्यकता है जो इस क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदलने का कार्य करेंगे। भाई शक्ति पटेल ने इतनी कम उम्र में यह सफलता हासिल करके क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि अंजनियां क्षेत्र की भूमि के आशीर्वाद का परिणाम है। हमारे इस अंजनियाँ क्षेत्र से अब तक तीन शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरुस्कार मिला है। शक्ति पटेल पूरे जिले के शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा बन चुकें हैं हम इनका सम्मान करके खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस दौरान जिला महासचिव सावन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष इस्माईल खान, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक कछवाहा, सदस्य आकाश रघुवंशी, सत्यनारायण शर्मा, अजय श्रीवास्तव, साकिर खान सहित पत्रकार परिषद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88