भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी ने सर्वप्रथम जारी की जबलपुर नगर निगम चुनाव के पार्षद अभ्यार्थियों की लिस्ट

जबलपुर दर्पण। भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव ने सर्वप्रथम जबलपुर नगर निगम चुनाव के पार्षद अभ्यार्थियों की लिस्ट जारी कर दी है कुछ कारणवश महापौर प्रत्याशी का नाम अभी घोषित नहीं हो पाया है शीघ्र ही वह नाम भी जनता के सामने आ जाएगा। पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता 2 साल से सभी वार्ड में समय निकालकर जनता सेवा मैं समय देते थे उन्हीं लोगों के बीच से यह पार्षद प्रत्याशियों के लिस्ट तैयार की गई है। पार्टी का उद्देश्य है यदि नगर निगम चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी चुनकर आते हैं और सेवा करने का मौका मिलता है तो सर्वप्रथम जनता के पैसे के खर्च में पारदर्शिता रखी जाएगी, शहर का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन खर्चे पर नजर रख सकता है। शहर की साफ सफाई, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था मैं मॉनिटरिंग सिस्टम रखा जाएगा महीने में एक बार हर वार्ड की जनता से संबंधित वार्ड के अधिकारी को एनओसी लेनी होगी उसके बाद ही उसकी पूरी सैलरी दी जाएगी, जनता की एनओसी ना मिलने पर उसमें कुछ आर्थिक कटौती भी की जा सकती है। शहर में सारी सुविधाएं हैं सारे नियम बने हुए हैं बस जरूरत है उसे ईमानदारी से लागू करवाने की, अतः हमारी पार्टी का उद्देश्य है जनता के लिए गए टैक्स का इमानदारी से उन्हें बदले में सुविधाएं दी जाएं।



