अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने सिविल अस्पताल सिहोरा का किया औचक निरीक्षण,समस्या देख अधिकारियों को लगाई फटकार: जल्द ही फिर आऊंगा औचक निरक्षण पर

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में बुधवार की दोपहर 3:30 बजे के लगभग जिला कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने सिहोरा सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे वैसे ही अस्पताल में खलबली मचा गई। जिला कलेक्टर ने सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की 10 मिनट बैठक लेकर उनको समझाईस देते हुए निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान डॉ समय पर उपस्थित रहे और गम्भीर घटनाओं में घायल मरीजों को उपचार तुरंत उपलब्ध कराया जाये। साथ ही दूर ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुये मरीजों को कोई परेशानी न हो उसका विशेष ध्यान रखें। जिला कलेक्टर के निरीक्षण पर पीड़ित परिवार की महिला ने अपने बेटे के भर्ती न करने और उपचार न होने को लेकर डॉक्टर की शिकायत बताई । इस बात को लेकर जिला अधिकारी ने उपस्थित डॉक्टरो को जमकर फटकार लगाई और इस प्रकार से मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर निर्देश दिये ताकि फिर से ऐसी लापरवाही न हो। जब भी कोई मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आता है उसे सन्तुष्ट कर ही इलाज उपलब्ध कराएं। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सिहोरा एस डी एम आशीष पाण्डे, तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया,खण्ड चिकित्सा अधिकारी दीपक गायकवाड़,बी एम मो डॉ आर्य एन तिवारी, डॉक्टर सुनील लटियार सहित क्षेत्रीय पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सिहोरा अस्पताल के पहले जिला कलेक्टर ने पहरेवा मंडी और तहसील कार्यालय के सभी अधिकारियों की रैस्ट हाउस में बैठक लेकर नगर में विगत दिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर हरे भरे पेड़ों के काटने को लेकर चर्चा की साथ ही एसडीएम को निर्देश दिया कि इसकी जाँच पड़ताल कर रिपोर्ट पेश करे। और 2 लाख रुपये से अधिक की शासकीय लकड़ी कहां गई उस पर उचित कार्यवाही करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88