पैसों के लेनदेन पर नाबालिक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर आरोपी हुआ फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। खितौला थाना क्षेत्र में बीती रात मारपीट की घटना का मामला सामने आया है। वार्ड क्र 17 खितौला ने सत्यम नागरिया पिता सन्तोष गुप्ता ने खितौला थाने में घायल अवस्था में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि मेरे पड़ोस में रहने वाला अतुल बर्मन पिता सन्तोष उर्फ लूला बर्मन उम्र 19 वर्षीय ने 15 वर्षीय सत्यम नगरिया को घर के पास रात्रि 10:30 बजे के दौरान धार धार हथियार से हमला कर फरार हो गया। खितौला थाना क्षेत्र में घटित हुई घटना को लेकर खितौला थाना में अपराध पंजीबद्ध करते हुए जाँच में लिया है। पीड़ित ने बताया-घायल सत्यम ने बताया कि मैने अतुल बर्मन को एक माह पहले दवाओं के लिए 500 रूपये दिये थे।जिसको लेकर जब मैं मंगलवार की रात्रि मजदूरी करके घर वापिस लौट रहा था उसी समय घर के निकट अतुल ने मुझे रोका और जेब से नुकीली धारदार हथियार से हमला कर दिया जैसे ही मैने उस रोका तो उसने जोर से धक्का देकर वहाँ से भाग गया।तत्काल मैंने अपनी मम्मी पूर्णिमा को बुलाया इधर मेरी मम्मी खून देखकर हैरान हो गई। और तत्काल खितौला थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का रात्रि 12:30 बजे सिविल अस्पताल में मुलायजा करवाया। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।




