किसान को 3 लाख 2 हजार 890 रू लौटाने वाले ने दोस्तों के साथ मिलकर करवा दी लूट:भेड़ाघाट पुलिस ने लुटेरों को चंद घंटों में दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। फूलसिंह पटैल उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया ने भेड़ाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसानी करता है तेवर ग्राम के भीकम पटैल की पौने 6 एकड़ जमीन 3 लाख 50 हजार रूपये में 3 वर्ष के लिये सिकमी लिया था लेकिन किसी कारण वश एक वर्ष करने के बाद बोला अपना दो वर्ष का पैसा वापिस ले लो दिनांक 7-6-22 की सुबह लगभग 4-30 बजे उसने अपनी एवं राजेश पटैल और ललित पटैल की उड़द उसके टैक्टर ट्राली में लोड़ करवाकर राजेश और ललित को जबलपुर मंडी बेचने भेजा हम तीनों ने उड़द बिक्री की रकम 82 हजार 892 रूपये प्राप्त कर बैंग में रखकर शिवराज पटैल से बात कर हम तीनों ग्राम तेवर पैसा लेने आये राजेश पटैल एवं ललित पटैल भीकम के घर के बाहर खड़े होकर नरेन्द्र से बात करने लगे वह अंदर जाकर शिवराज पटैल से अपनी खेती का 2 लाख 20 हजार रूपये प्राप्त कर अपनी मोटर सायकल से जैसे ही
तेवर ब्रिज के नीचे से पिपरिया जाने वाले मोड़ पर पहुॅचा रात्रि लगभग 10-45 बजे एक मोटर सायकल में 2 लड़के आये और उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मारा जिससे वह एंव टक्कर मारने वाले लोग गिर गये,एक लड़का उसका बैग पकड़कर खींचने लगा उसने बैग नहीं छोड़ा तो कट्टा निकाल कर गोली मार दूंगा बोला तब घबराकर बैग छोड़ दिया दोनों लड़के बैग में 3 लाख 2 हजार 890 रूपये लेकर फरार हो गए डर के कारण तुरंत रिपोर्ट करने नहीं आया था। रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गठित टीम द्वारा आसपास रहने वाले लोगों से सघन पूछताछ की गयी,रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये,
पूछताछ पर हुलिये के आधार पर तेवर निवासी टिक्कू उर्फ टेकचंद पटेल मोटर सायकिल में एक लडके को बैठाकर तेवर ब्रिज की ओर जाता दिखा था,यह जानकारी लगते ही तेवर निवासी टिक्कू उर्फ टेकचंद पटेल एव टिक्कू के घर पर एक लड़का और मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम सचिन पटेल बताया,दोनों को अभिरक्षा में लेकर भेडाघाट थाना लाया गया एवं सघन पूछताछ में टिक्कू पटेल ने शिवराज के कहने पर पैसे छीनना स्वीकार किया शिवराज पटेल को अभिरक्षा में लेते हुये तीनों की निशादेही पर छीने हुये 3 लाख 2 हजार 890 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं नकली आवाजी पिस्टल जप्त करते हुये तीनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 9-6-2022 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।



