अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पाटन,शनि मंदिर के पास 18 वर्षीय युवक से मारपीट:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। त्रिलोक सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी ठाकुर कालोनी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शासकीय अस्पताल पाटन मे बैठा था तभी कपिल लोधी निवासी पाटन शाहरूख भाईजान एवं गोपाल रजक बोले चलो शनि मंदिर चलते हैं।
उसे शनि मंदिर के पास एक राय होकर गाली गलोज करते हुये हाथ मुक्कों से एवं राईजर पाईप से मारपीट करने लगे,उसका वीवो कम्पनी का मोबाइल भी तोड़ दिया,मारपीट से उसे सिर दोनों कनपटी, कान के पास गर्दन, हाथ पैर,पीठ में चोट आई है। मारपीट कर तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 506, 427, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



